नागा में नेगेटिव किरदार के लिए Arjun Rampal को मिलेंगे करोड़ों रुपये, रिपोर्ट में 6 करोड़ की फीस का दावा!

By एकता | May 14, 2026

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी बेहतरीन एक्टिंग और विलेन के किरदारों को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म 'धुरंधर' में विलेन के रूप में उनके दमदार अभिनय की हर तरफ तारीफ हो रही है। अब एक खबर सामने आई है, जिसमें अभिनेता के चाहने वालों को खुश कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Orry ने Sara Ali Khan पर फिर बोला हमला, Simmba का जिक्र कर करियर पर कसा तंज

धुरंधर की सफलता के बाद बढ़ी फीस

फिल्म 'धुरंधर 2' में उनके शानदार काम को देखते हुए अर्जुन रामपाल ने अपनी फीस बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म 'नागा' में विलेन का किरदार निभाने के लिए उन्हें 6 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ऑफर की गई है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक इस फीस को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें: King के सेट से Abhishek Bachchan का खूंखार लुक लीक! हाथ में शॉटगन और ग्रे ओवरकोट में 'विलेन' बने

विलेन बनकर अर्जुन रामपाल ने जीता फैंस का दिल

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में रिलीज हुई 'धुरंधर' सीरीज में अपने निगेटिव रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीरीज के पहले पार्ट में उनका रोल छोटा था, लेकिन 'धुरंधर 2' में उन्होंने मेजर इकबाल के खतरनाक किरदार से पूरी फिल्म में अपनी गहरी छाप छोड़ी। इस एक्शन फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा