बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

मुंबई। अभिनेता अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं और घर पर पृथक-वास में हैं। रामपाल और मुकेश ने अपने-अपने सोशल मीडिया पेज पर प्रशंसकों को यह जानकारी दी। रामपाल (48) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी आवश्यक नियमों का पालन कर रहा हूं। जो लोग बीते दस दिन में मेरे संपर्क में आए, वे अपना खयाल रखें और आवश्यक एहतियातों का पालन करें।’’

इसे भी पढ़ें: सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी एडोब के सह-संस्थापक और पीडीएफ के जनक चार्ल्स गेश्की का निधन

उन्होंने लिखा, ‘‘हम सभी घर पर पृथक-वास में हैं, आवश्यक नियमों का पालन कर रहे हैं और चिकित्सकों द्वारा बताई दवाएं ले रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस के 8,811 नए मामले सामने आए तथा 51 संक्रमितों की मौत हुई। यहां संक्रमण के कुल मामले 5,71,018 पर पहुंच गए एवं मरने वालों की संख्या 12,301 हो गई।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण Blast, 16 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल

Amit Shah ने सरकारी कामकाज में बढ़ाई Hindi की पैठ, तकनीक और अनुवाद पर दिया जोर

PNS Hunain ने तोड़ा 1991 का समझौता, INS Kolkata से टक्कर पर MEA ने Pakistan को घेरा

NIA terror conspiracy case में अमेरिकी Matthew VanDyke को Delhi Court से मिली जमानत