Arjun Sarja करेंगे पहलगाम हमले और Operation Sindoor पर आधारित फिल्म का निर्देशन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

फिल्म निर्माता अर्जुन सरजा पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके जवाब में भारत द्वारा किये गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को केंद्र में रखकर बनने वाली फिल्म का निर्देशन करेंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस फिल्म का निर्माण प्रेसिडेंशियल मूवीज इंटरनेशनल के बैनर तले अनूप मोहन कर रहे हैं। फिल्म का पूजा समारोह शनिवार को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में आयोजित किया गया।

फिल्म निर्माताओं ने इंस्टाग्राम हैंडल पर समारोह की कई तस्वीरें भी साझा कीं। यह फिल्म पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। पहलगाम आतंकवादी हमला अप्रैल 2025 में हुआ था, जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए गए। फिल्म की पटकथा मेजर विजय भार्गव ने लिखी है, जो इस परियोजना को एक अलग दृष्टिकोण देते हैं। अपने सैन्य अनुभव और सेवा, बलिदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की वास्तविकताओं की समझ के आधार पर उन्होंने ऐसी कहानी को वास्तविकता और भावनात्मक गहराई देने का प्रयास किया है, जिसमें इन दोनों पहलुओं की जरूरत है।

फिल्म नौ भाषाओं में बनाई जाने की योजना है।

प्रमुख खबरें

Taiwan के मतदाताओं ने Nuclear Power Plants बंद करने की नीति हटाने का दिया समर्थन

Rahul Gandhi की अपील पर MK Stalin का दोटूक जवाब, बोले- तमिलनाडु के हितों से पीछे नहीं हटेंगे

SMS Hospital Jaipur ने जीवित व्यक्ति को कागजों में किया मृत घोषित, 25 दिन से सुधार की गुहार

PWL Auction: मुंबई में 209 पहलवानों पर लगेगी बोली, Yazdani और मनीषा भानवाला प्रमुख दावेदार