टोक्यो ओलंपिक को लेकर रोमांचित हैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट डुप्लांटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

नयी दिल्ली। पिछले कुछ अर्से में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरूष एथलीट का पुरस्कार जीतने वाले पोल वॉल्टर अर्मांड मोंडो डुप्लांटिस ने स्वीकार किया कि कोरोना महामारी के बीच तोक्यो ओलंपिक में अपेक्षाओं के दबाव पर खरा उतरना आसान नहीं होगा लेकिन उन्हें अपने पहले ओलंपिक का बेताबी से इंतजार है। स्वीडन के 21 वर्षीय डुप्लंटिस को वर्ष 2020 का सर्वश्रेष्ठ पुरूष एथलीट चुना गया। उन्होंने 2019 में दोहा विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता और पिछले साल फरवरी में पोलैंड में 6 . 17 मीटर का विश्व रिकार्ड बनाया। इसके बाद सितंबर में खेल की बहाली पर 6 . 15 मीटर के साथ रोम डायमंड लीग में रजत पदक जीता। सर्जेइ बुबका का रिकार्ड तोड़ने वाले इस पोल वॉल्टर ने ‘वियोन’ चैनल से खास बातचीत में कहा ,‘‘ मैने पहले कभी ओलंपिक नहीं खेला है लेकिन मुझे पता है कि दुनिया भर के एथलीटों से मिलना कितना खास होता होगा। इस बार कोरोना महामारी के कारण हालात अलग होंगे लेकिन इसकी आदत डालनी होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर