मंगोलपुरी में हथियारबंद समूह ने प्रतिद्वंद्वियों को चाकू घोंपा, एक की मौत, चार घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार शाम को हुए दो हमलों में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजकर 36 मिनट पर मंगोलपुरी के के-ब्लॉक में चाकू घोंपने की घटना हुई। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की पहचान अरमान, मोंटी उर्फ ​​मोइन खान और फरदीन के रूप में हुई है और उन्हें पास के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: Aaron Finch Retirement | ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का वनडे क्रिकेट से संन्यास, अब सिर्फ टी20 खेलेंगे

पुलिस ने कहा कि इस बीच शाहरुख और उसके भाई शाहबीर ने अपने सहयोगियों से चाकू लाने को कहा। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों ने अपने साथियों सैफ, समीर, विनीत, करण और अजय मलिक के साथ मिलकर अरमान, फरदीन और मोंटी को चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद यह समूह ओ-ब्लॉक में किसी मट्ठी से बदला लेने के लिए पहुंचा, जिसने कुछ दिन पहले सैफ के भाई कैफ को पीटा था। ओ-ब्लॉक में उन्हें मट्ठी के दो दोस्त अनुराग और रवि मिले।

उन्होंने उनसे मट्ठी का ठिकाना पूछा और उन दोनों को चाकू मार दिया। पुलिस ने कहा कि अनुराग को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रवि को प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि मंगोलपुरी थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

दिल्ली की रफ्तार थमने के आसार! किराये में बढ़ोतरी की मांग को लेकर 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की तीन दिवसीय हड़ताल

Ujjain Express Derail In Rishikesh | ऋषिकेश: योग नगरी स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा, जांच के आदेश

Bihar में Gautam Adani की बड़ी सौगात, 150 करोड़ से बनेगा Eye Hospital, हर साल 3.3 लाख ऑपरेशन

NEET Paper Leak की Inside Story: Sikar के एक Teacher ने WhatsApp PDF से खोला पूरा राज