आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध जारी, 550 से अधिक सैनिक मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2020

येरेवान (आर्मीनिया)। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच विवादित क्षेत्र नागोरनो-काराबाख को लेकर शुरू हुई लड़ाई दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रही। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घातक हमले करने का आरोप लगाया है। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि आर्मीनियाई बलों ने सोमवार सुबह टारटार शहर पर गोलाबारी शुरू कर दी। वहीं, आर्मीनिया के अधिकारियों ने कहा कि लड़ाई रातभर जारी रही और अजरबैजान ने सुबह के समय घातक हमले शुरू कर दिए।

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh बना अव्वल, दो साल में नष्ट की गई 2.74 लाख किलोग्राम ड्रग्स

Tamil Nadu में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूल बंद और बांधों में बढ़ा जलस्तर

Aamir Shaukeen की माफी के बाद Tripura के पीड़ित युवक ने विवाद खत्म करने की बात कही

Shimla के पूर्व SSP Sanjeev Gandhi पर 2.35 लाख रुपये के गबन का केस दर्ज