अर्मेनिया और अजरबैजान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपील की खारिज, दोनों देशों के बीच युद्ध जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

येरेवान। विवादित क्षेत्र नागोरनो-काराबाख को लेकर आर्मीनिया और आजरबैजान के बलों के बीच भारी संघर्ष बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। दशकों पुराने संघर्ष में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए है। आजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार की सुबह आर्मीनियाई बलों ने तरतार शहर में गोलाबारी शुरू की जिससे नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गये। आर्मीनियाई अधिकारियों ने आरोप लगाया कि तुर्किश ड्रोनों और एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया। नागोरनो-काराबाख में रविवार को संघर्ष शुरू हुआ था और दुनियाभर से संघर्ष विराम की अपीलों के बाजवूद यह जारी है।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी