America और Taiwan के बीच हुआ हथियारों का सौदा, तिलमिलाए China ने उड़ा दिए लड़ाकू विमान, पोत तैनात करके चारो ओर से घेरा?

By रेनू तिवारी | Aug 26, 2023

बीजिंग। ताइवान और चीन की लड़ाई आज की नहीं बल्कि बहुत पुरानी हैं। चीन के दखल से स्वतंत्र होने के लिए ताइवान लंबे समय से संघर्श कर रहा है। आधी दुनिया ताइवान को स्वतंत्र देश मानती है लेकिन चीन इस अपना हिस्सा बताता है। चीन ताइवान के लेकर तब बेहद खफा हो जाता है जब ताइवान में अमेरिका का दखल बढ़ता है। हाल ही में अमेरिका और ताइवान के बीच हथियारों का सौदा हुआ जिससे चीन एक बार ताइवान पर फिर भड़क गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने 26 अगस्त की सुबह कहा कि पिछले 24 घंटों में, उसने द्वीप के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले 20 चीनी वायु सेना के विमानों का पता लगाया है, जिसमें ताइवान के प्रशांत पूर्वी तट पर उड़ाया गया एक लड़ाकू ड्रोन भी शामिल है।

ताइवान की सेना ने बताया कि इनमें से 20 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया या ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुस गए और इसके जवाब में ताइवान ने अपने विमान, जहाजों और मिसाइल को भी तैनात कर दिया। चीन स्वशासित ताइवान को एक विद्रोही प्रांत मानता है। पिछले साल भी चीन ने ताइवान की राजनीतिक गतिविधियों की प्रतिक्रिया में द्वीप के चारों ओर सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया था।

इसे भी पढ़ें: G20 Summit को लेकर एयरपोर्ट पर भी की जा रही तैयारियां, 1000 फ्लाइट कैंसिल होने की भी संभावना

इतना ही नहीं, पिछले सप्ताह ताइवान के उपराष्ट्रपति के पराग्वे के रास्ते में अमेरिका में रुकने के बाद भी चीन की सेना ने ‘कड़ी चेतावनी’ के रूप में द्वीप के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू किया था। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग जियाओगांग ने शुक्रवार को कहा था कि चीन हथियारों की बिक्री की इस मंजूरी का विरोध करता है और यह चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है।

प्रमुख खबरें

जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दिया

Congress High Command का DK Shivakumar को सख्त आदेश: Cabinet लॉबिंग से रहें दूर

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत से होते हैं सभी संकट दूर

Gayatri Jayanti 2026: सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, जानें कैसे यह दिव्य मंत्र बदल सकता है जीवन