Nuh Violence: दोनों पक्षों को हथियार किसने मुहैया कराए? पीएम मोदी से मिले गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2023

केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को पीएम मोदी से मुलाकात की है। हरियाणा में 31 जुलाई को सांप्रदायिक झड़प के बाद अभूतपूर्व तनाव फैला है। तनाव गुरुग्राम सहित हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में फैल गया। नूंह और सोहना से गुरुग्राम तक पहुंची दो दिनों की हिंसा में छह लोगों  2 होम गार्ड और 4 नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को नूंह में हिंदू रैली से शुरू हुई हिंसा में कुल 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोरक्षक मोनू मानेसर और उसकी टीम के लोगों के रैली में मौजूद होने का दावा करने वाले वीडियो वायरल होने के बाद मुसलमानों ने रैली पर हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में वीएचपी-बजरंग दल ने भी गुरुग्राम की एक मस्जिद पर हमला किया। स्थिति को बढ़ने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई, हालांकि मंगलवार शाम को ताजा हिंसा की घटनाएं हुईं। हरियाणा सरकार ने कहा कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है, जबकि विहिप-बजरंग दल ने बुधवार को दिल्ली में अपना विरोध प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: INDIA गठबंधन को एक और झटका, दिल्ली सेवा विधेयक पर मोदी सरकार का समर्थन करेगी TDP

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को हिंसा के पीछे एक साजिश को जिम्मेदार ठहराया, वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - जो कि भाजपा की सहयोगी जेजेपी से हैं - ने तनाव के लिए रैली के आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया। दुष्यंत ने कहा कि आयोजकों ने रैली के बारे में, इसमें आने वाले लोगों की संख्या के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी और इससे तनाव पैदा हुआ। 

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी

Asian Para Games में Suhas LY और सुवर्णा राज ने जीते पदक, सीएम योगी ने दी बधाई

DK Shivakumar का एलान: कर्नाटक में नई नियुक्तियों के लिए भंग होंगी मौजूदा समितियां

Madhya Pradesh बना अव्वल, दो साल में नष्ट की गई 2.74 लाख किलोग्राम ड्रग्स