Army Agniveer Recruitment 2025: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरु हो चुके, जानिए पूरी डिटेल्स

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 12, 2025

युवाओं में सरकारी नौकरी करने का क्रेज काफी रहता है। ऐसे में युवा सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। बता दें कि, इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए मंगलवार रात से आवेदन शुरु कर दिए है। इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च से 10 अप्रैल के बीच www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  आपको बता दें कि, अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुके है। इसके अतिरिक्त वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि इस बार एक फार्म में दो पदों के लिए मौका मिलेगा।  आइए आपको भर्ती से रिलेटेड पूरी जानकारी बताते हैं।

इस बार दो बड़े बदलाव किए


दो पदों के लिए एक ही फॉर्म- अधिकतर युवा जनरल ड्यूटी के लिए आवेदन करते हैं। इस पद को लेकर हमेशा मारामारी रहती है, वहीं अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी कम रहते हैं। इसलिए पहला बदलाव इस बार यह है कि अहर्ता के अनुसार एक साथ दो-दो पदों के लिए युवा आवेदन कर सकते हैं।


क्या योग्यता चाहिए


 अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी)


- 45 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं पास होना जरुरी है। हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।


- जिन कैंडीडेट के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्हें ड्राइवर भर्ती में प्रेफरेंस भी दिया जाएगा।


अग्निवीर टेक्निकल 


- फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी विषयों में 50 फीसदी अंकों (एग्रीगेट) के साथ में 12वीं पास होना जरुरी है। हर एक विषय में 40 फीसदी मार्क्स जरुर हों।


अग्नीवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल


इसके लिए कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास हो। हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है। अंग्रेजी और गणित/ अकाउंट्स/ बुक कीपिंग में कम से कम 50 फीसदी अंक होना जरुरी है।


- अग्नीवीर क्लर्क व स्टोरकीपर टेक्निकल कैटगरी पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट देना जरुरी है। 


- अग्निवीर ट्रेड्समैन- 10वीं पास


- 10वीं पास आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।


 - अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास- आवदेक 8वीं पास हो और सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।


महिला मिलिट्री पुलिस योग्यता


- 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास। हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है।


फिजिकल टेस्ट 


ग्रुप 1 


- इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इस दौड़ के 60 मार्क्स मिलेंगे। 10 पुल अप्स लगाने होंगे जिसके 40 मार्क्स होंगे।


ग्रुप 2


ग्रुप 2 वालों के लिए 5 मिनट में 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी जरुरी है। उम्मीदवार को 48 मार्क्स होंगे। 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे इसके लिए 33 मार्क्स मिलेंगे।


ग्रुप 3 


ग्रुप 3 वालों को 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। जिसके लिए 36 मार्क्स मिलेंगे। 8 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 27 मार्क्स होंगे।


ग्रुप 4


ग्रुप 4 वालों को 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी पड़ेगी। इसमें 24 मार्क्स मिलेंगे। 7 बार पुल अप्स करने होंगे जिसके लिए 21 मार्क्स होंगे। 6 बार पुल अप्स लगाने वाले को 16 मार्क्स मिलेंगे। 

प्रमुख खबरें

सचेत-परंपरा के बेखयाली विवाद पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले मानहानि का केस करें अगर...

Kerala Local Body Election में सत्तारुढ़ LDF को झटका, BJP ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य की राजनीति को त्रिकोणीय बनाया

आपने वादा किया था…इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने एलन मस्क से मांगी मदद

6 जनवरी को CM बनेंगे डीके शिवकुमार, कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा