जम्मू-कश्मीर : उधमपुर के जंगलों में आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद, तलाशी अभियान तेज

By रेनू तिवारी | Sep 20, 2025

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाब दिया। यह गोलीबारी जंगली इलाके में हुई। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले दूरदराज के वन क्षेत्र में शनिवार को सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की तलाश में संयुक्त अभियान फिर से शुरू किया, इस बीच आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक सैनिक की तड़के मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया था।

इसे भी पढ़ें: सेबी ने ‘नॉमिनी’ से कानूनी उत्तराधिकारियों को प्रतिभूति हस्तांतरण के नियम को सरल बनाया

 

उन्होंने बताया कि जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके में रात में कड़ी घेराबंदी की गई थी और शनिवार सुबह संयुक्त तलाश अभियान फिर से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल उधमपुर और डोडा दोनों तरफ से भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाश अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि अभी तक आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

India vs Brazil Match: 0-4 से हार के बाद भी Carlo Ancelotti ने की भारतीय टीम की तारीफ

Harmanpreet Singh के दो गोल से भारत ने जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण

ICC World Cup 2027 की तैयारी: अगली ODI सीरीज से तय संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं Shubman Gill

ठाकरे बंधुओं का एक मंच, Gyanesh Kumar के खिलाफ हुंकार; SIR पर भी उठाई आवाज