Jammu-Kashmir में आतंकियों का काल बनी सेना, 48 घंटों में 6 को किया ढेर

By अंकित सिंह | May 16, 2025

भारतीय सेना पुलवामा में हुई मुठभेड़ के बारे में जानकारी दे रही है, जिसमें दो सफल ऑपरेशन में 6 आतंकवादी मारे गए। हालिया आतंकवाद विरोधी अभियानों पर आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी ने कहा कि पिछले 48 घंटों में, हमने दो बहुत सफल ऑपरेशन किए हैं। ये दो ऑपरेशन शोपियां के केलार और त्राल इलाकों में किए गए, जिसके परिणामस्वरूप कुल छह आतंकवादी मारे गए। हम यहां आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में अभी भी सीमा पर रहने वालों लोगों में खौफ, असुरक्षित महसूस करते हैं ग्रामीण, कहा- पाकिस्तान पर भरोसा नहीं

आपको बता दें कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद 48 घंटे में इस क्षेत्र में यह दूसरी मुठभेड़ थी। खुफिया जानकारी के आधार पर नादेर त्राल में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान में आतंकवादी आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान ठिकानों का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले बैरा ने दोहा में मुझसे ट्रंप को धन्यवाद देने को कहा : प्रेस सचिव

पुलिस ने लोगों से गोलीबारी की तस्वीरें शेयर न करने की अपील की है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "ऐसी सामग्री शेयर करने से अनजाने में चरमपंथी प्रचार को बढ़ावा मिल सकता है और इससे चल रही जांच प्रभावित हो सकती है।" लोगों से भी घटनास्थल से दूर रहने को कहा गया है। स्थानीय कमांडर शाहिद कुट्टे समेत लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मंगलवार को शोपियां में मारे गए। हंदवाड़ा में मार्च में एक और पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया था। अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह छह आतंकवादियों की मौत के बाद अब केवल सात स्थानीय आतंकवादी सक्रिय बचे हैं - 1990 के बाद से यह सबसे कम आंकड़ा है।

प्रमुख खबरें

AISTA की मांग: 30 नवंबर के बाद न बढ़े Sugar Stock Limit

उनके बिना जिंदगी खाली है, Dharmendra की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Hema Malini

Paradip Port बनेगा देश का बड़ा औद्योगिक केंद्र, CM Mohan Majhi ने गिनाईं योजनाएं

पूर्व PM Sheikh Hasina 16 दिसंबर को लौटेंगी Bangladesh, सरकार से मांगी विमान सुविधा