Army Helicopter Crashed | अरुणाचल प्रदेश में सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, एक पायलट की मौत

By रेनू तिवारी | Oct 05, 2022

इस वक्त एक दुखद खबर आ रही हैं, भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पायलट भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे, जब यह घातक दुर्घटना हुई। सेना की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दो पायलटों में से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Ponniyin Selvan Collection | मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 300 करोड़ के क्लब में हो सकती है शामिल

भारतीय सेना की एक प्रेस विज्ञप्ति में लिका गया - तवांग के निकट अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भरने वाला एक सेना विमानन चीता हेलीकॉप्टर 05 अक्टूबर (आज) सुबह लगभग 10:00 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों को निकटतम सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। खेद के साथ हम सूचित करते हैं कि इनमें से एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। इस स्तर पर दुर्घटना का कारण ज्ञात नहीं है।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

कर्नाटक: मंगलुरु में बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे बांग्लादेश के आठ नागरिक पुलिस हिरासत में