सुरक्षा का जायजा लेने जम्मू पहुंचे सेना प्रमुख बिपिन रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2017

जम्मू। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत सुरक्षा हालात का निरीक्षण करने और यहां तथा नियंत्रण रेखा पर तैनात सशस्त्र बलों की तैयारियों का जायजा लेने आज जम्मू पहुंचे। सैन्य प्रमुख पुंछ-राजौरी पट्टी पर नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में पहुंचे जहां वह पाकिस्तानी सेना की ओर से हाल में हो रही भारी गोलाबारी के मद्देनजर सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''सुरक्षा समीक्षा बैठक में शामिल होने और नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों का दौरा करने के लिए जनरल रावत आज सुबह जम्मू आए।’’

 

उन्होंने कहा, ''सैन्य प्रमुख के दौरे का उद्देश्य सुरक्षा हालात तथा नियंत्रण रेखा पर तैयारियों का जायजा लेना है।’’ रावत को नियंत्रण रेखा पर स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी। गौरतलब है कि यहां घुसपैठ और संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें हैं। उनका दौरा इस मायने में महत्व रखता है कि नियंत्रण रेखा के समीप सीमा पर हुई गोलीबारी में इस महीने नौ जवानों समेत 11 लोग मारे गए हैं। लगातार हो रही झड़पों के चलते सीमांत गांवों में रहने वाले लगभग चार हजार लोगों को जम्मू-कश्मीर जिले में सुरक्षित स्थानों पर सरकारी शिविरों में भेजा गया।

 

प्रमुख खबरें

BJP का मिशन साउथ! 20 दिसंबर को नितिन नबीन का तमिलनाडु दौरा, 23 को जाएंगे पीयूष गोयल

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान