Army Chief General Dwivedi ने बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर जोर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में हो रहे बदलावों और आधुनिक संघर्षों के बदलते स्वरूप पर जोर देते हुए युद्ध में प्रौद्योगिकी के महत्व को मंगलवार को रेखांकित किया। सेना प्रमुख संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आधिकारिक दौरे पर हैं।

सेना प्रमुख ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की नेतृत्व भूमिका को रेखांकित करते हुए सहयोगात्मक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने भारत, यूएई और अन्य क्षेत्रीय भागीदारों के बीच मजबूत द्विपक्षीय व बहुपक्षीय रक्षा सहयोग को क्षेत्रीय और वैश्विक शांति-सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक बताया।

सेना ने रविवार को कहा कि जनरल द्विवेदी की पांच-छह जनवरी को खाड़ी देश की यात्रा आपसी समझ को गहरा करने और साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

प्रमुख खबरें

Pahalgam Terror Attack | NIA की चार्जशीट में खुलासा- घाटी में ड्रोन से भेजे गए थे हथियार, इंटेलिजेंस नेटवर्क पर उठे सवाल

US-Iran Peace Talks | Donald Trump की धमकी से कूटनीतिक भूचाल: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता अधर में अटकी! ईरानी प्रतिनिधिमंडल का वॉकआउट

FIFA World Cup 2026 | बेल्जियम और ईरान का मैच गोलरहित ड्रॉ, बेल्जियम के लिए नॉकआउट की राह हुई मुश्किल

Maharashtra Accident | बदलापुर में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर भीषण हादसा, 250 किमी/घंटे की रफ़्तार से दौड़ रही BMW डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत