चीन संग तनाव के बीच अरुणाचल में LAC पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल नरवणे, सैन्य तैयारियों का लिया जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बृहस्पतिवार को तेजपुर स्थित चौथी कोर मुख्यालय का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत की सैन्य तैयारियों की व्यापक स्तर पर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने सेना प्रमुख को पूर्वी सेक्टर में चीन से सटी सीमा पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सेना की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “सेना प्रमुख ने पूर्वी कमान के सभी कोर कमांडरों से बातचीत की और वर्तमान सुरक्षा स्थिति तथा सैन्य अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।” 

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत