सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीलंका के उप रक्षा मंत्री के साथ वार्ता की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा के दौरान द्वीपीय देश के उप रक्षा मंत्री अरुणा जयशेखरा और श्रीलंकाई सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ वार्ता की। सेना प्रमुख सैन्य सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से 7 से 8 जनवरी तक श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर थे।

श्रीलंका के सेना मुख्यालय में जनरल द्विवेदी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। उन्होंने श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो से बातचीत की।

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘इस अवसर पर सैन्य वाहन, एम्बुलेंस और प्रशिक्षण सिमुलेटर भी सौंपे गए, जिससे रक्षा सहयोग और दोनों देशों के बीच अटूट मित्रता को और मजबूती मिली।’’

सेना प्रमुख ने 1987 से 1990 तक श्रीलंका में शांति अभियानों के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारतीय शांति सेना स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

प्रमुख खबरें

Monsoon Road Trip Destinations in India: बारिश में Long Drive का है Plan? ये 5 शानदार रूट्स आपका दिल जीत लेंगे, देखें List

Akal Takht का बड़ा एक्शन: CM Bhagwant Mann गुरु-विरोधी घोषित, Punjab में सियासी बवाल

आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान

डील हो या ना हो, मैं ईरान को...ट्रंप पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा