आतंकी घटनाओं के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी जम्मू कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2024

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज (20 जुलाई) जम्मू का दौरा करेंगे। उन्हें सुरक्षा बलों द्वारा कब्जे में लिए जा रहे क्षेत्रों के बारे में फॉर्मेशन कमांडरों द्वारा जानकारी दी जाएगी। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक भी होने की संभावना है। सेना प्रमुख का यह दौरा 16 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कैप्टन ब्रिजेश थापा सहित चार भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने के बाद होगा। यह सेना प्रमुख की जम्मू-कश्मीर की दूसरी यात्रा होगी। 3 जुलाई को उन्होंने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए पुंछ-राजौरी सेक्टर का दौरा किया। जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने 30 जून को भारतीय सेना की कमान संभाली थी। भारतीय सेना के 30वें प्रमुख जम्मू-कश्मीर राइफल्स से हैं और इस साल फरवरी से थल सेना के उप प्रमुख थे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर PM मोदी ने की अहम बैठक, अमित शाह और राजनाथ सिंह हुए शामिल

जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन बृजेश थापा का पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को कैप्टन थापा (27) के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और इस दौरान बृजेश थापा अमर रहे के नारे चारों ओर गूंजते रहे। शहीद कैप्टन के पिता कर्नल भुवनेश के. थापा (सेवानिवृत्त) ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही सेना में शामिल होना चाहता था। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि मुझे अपने पुत्र पर गर्व है। उसने अपना कर्तव्य निभाया। 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी