सेना प्रमुख पांच दिन की नेपाल यात्रा पर रवाना, PM देउबा से करेंगे मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

नयी दिल्ली। सात दशक पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को सोमवार को काठमांडू में एक समारोह में नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ‘नेपाली सेना के जनरल’ की मानद उपाधि से सम्मानित करेंगी। जनरल पांडे रविवार को नेपाल की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हो गए। इस दौरान वह पड़ोसी देश के असैन्य और सैन्य अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। जनरल पांडे की काठमांडू में होने वाली चर्चा में अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में नेपाल के गोरखा जवानों को शामिल किए जाने का विषय भी आ सकता है। खबरों के अनुसार, नेपाल ने भारत से कहा है कि नयी योजना के तहत भर्ती मौजूदा प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। सेना ने कहा कि जनरल पांडे इस यात्रा में राष्ट्रपति भंडारी तथा प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात करेंगे और नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा से व्यापक चर्चा के साथ ही नेपाल के वरिष्ठ सैन्य एवं असैन्य नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा