हमारे और पाकिस्तान के बीच में आया तो....Army Chief ने बताया चीन के साथ क्या हो जाएगा

By अभिनय आकाश | Nov 17, 2025

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को एक ट्रेलर करार दिया और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा। चाणक्य डिफेंस डायलॉग में बोलते हुए, जनरल द्विवेदी ने कहा कि जब पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो यह हमारे लिए चिंता का विषय है। हम प्रगति की बात करते हैं, लेकिन अगर कोई बाधा उत्पन्न करता है, तो हमें कार्रवाई करनी होगी। हम आतंकवादियों और उनके आकाओं को निश्चित रूप से जवाब देंगे। अगर कोई धमकी भरा पत्र भी आता है, तो हम जानते हैं कि किसे जवाब देना है।

इसे भी पढ़ें: रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों को भुगतने पड़ेंगे बेहद बुरे परिणाम, Trump ने कड़े प्रतिबंधों का किया ऐलान

जनरल द्विवेदी ने आगे कहा कि अक्टूबर 2024 से दोनों पक्षों के राजनीतिक नेताओं के बीच बातचीत के बाद चीन के साथ संबंधों में सुधार हुआ है। पिछले एक साल में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैंहमारे संबंधों में काफी सुधार हुआ है। जब राजनीतिक दिशाएँ स्पष्ट होती हैं, तो इसका हर स्तर पर लाभ होता है। प्रधानमंत्री और चीनी नेतृत्व ने बातचीत की और समाधान निकाला। सीमा पर जितनी अधिक बातचीत होगी, उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पर चीन के साथ हमारा जमीनी स्तर पर बहुत अच्छा सहयोग/बातचीत चल रही है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल

कौशांबी पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में अरेस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया