Army Chopper Crashes | जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

By रेनू तिवारी | Mar 11, 2022

उत्तरी कश्मीर में गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दूर-दराज के एक इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीमार कर्मी को लेने जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर ‘चीता’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सेना का हेलीकॉप्टर गुरेज घाटी के गुजरान नाला इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारण और किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। एक अधिकारी बताया कि हेलीकॉप्टर उतरने ही वाला था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उसने नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुजरां नाले के पास हुई।

 

पायलट लापता?

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल को रवाना किया गया है और हवाई टोही दल जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारियां अभी नहीं मिल पाई है। हालांकि उन्होंने कहा कि पायलट और सह-पायलट के भाग्य का पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि पायलट और सह-पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन अधिकारियों की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सौंपा इस्तीफा, कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त

गुरेज के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि सेना के हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। उन्होंने कहा, "हम विवरण का पता लगा रहे हैं।"

प्रमुख खबरें

रूसी तेल पर अमेरिकी शुल्क विधेयक पर भारत की पैनी नजर, वीजा नियमों को लेकर भी अमेरिका से किया संपर्क

ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यास पिच ब्लैक में अपनी ताकत दिखाएंगे भारतीय वायुसेना के राफेल विमान

डोडा: राइफल छीनने की कोशिश के बाद चली गोली, एक युवक की मौत और तीन जवान घायल

गाजा में अंतिम संस्कार के दौरान इजराइली हमला, सात लोगों की मौत और 22 घायल