असम में राम मंदिर भूमि पूजन के जश्न को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प, सेना ने किया फ्लैग मार्च

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2020

तेजपुर। सेना ने असम के सोनितपुर जिले के तनावग्रस्त इलाके में फ्लैग मार्च किया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये भूमिपूजन का जश्न मनाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली थी, जिसके बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के थेलामारा और ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। सोनितपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नुमल महाता ने बताया कि सेना के जवानों ने जिला प्रशासन के आग्रह पर थेलामारा पुलिस थाना क्षेत्र में पड़नेवाले इलाके में कल मध्यरात्रि में फ्लैग मार्च किया। 

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर कट्टरपंथी समूह का विरोध, लेकिन नहीं रुकी 'जय श्री राम' की गूंज 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तेज संगीत पर आपत्ति जताई और कोविड-19 महामारी के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी पर सवाल किए। इसके बाद झड़प हो गई। अधिकारी ने बताया कि सोनितपुर जिले के उपायुक्त मानवेंद्र प्रताप सिंह जब घटना के कुछ देर बाद वहां पहुंचे तो उनके वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। सिंह ने बुधवार को कहा कि स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर हवा में गोलियां चलाईं। कई बाइक और अन्य वाहनों में आग लगाए जाने की घटना के बाद अतिरिक्त बल तैनात किए गए। कार्यकर्ताओं के पास जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी।

प्रमुख खबरें

UP Cabinet ने MBBS और BDS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये किया

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा