Amshipora Encounter: आर्मी कोर्ट ने कैप्टन के लिए की आजीवन कारावास की सिफारिश, महबूबा मुफ्ती ने किया स्वागत

By अभिनय आकाश | Mar 06, 2023

सेना की एक अदालत की तरफ से जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के अम्शीपोरा में साल 2020 में तीन लोगों की फर्जी हत्या में शामिल एक कैप्टन के लिए आजीवन कारावस की सिफारिश की है। वैसे उच्च सैन्य अधिकारियों की पुष्टि के बाद ही सजा को अंतिम रूप दिया जाएगा। सेना के सूत्रों ने सोमवार को कहा कि सेना की एक अदालत ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के अम्शीपोरा में 2020 में तीन लोगों की फर्जी हत्या में शामिल एक कैप्टन के लिए आजीवन कारावास की सिफारिश की है।

इसे भी पढ़ें: खरड़ के इंजीनियरिंग कॉलेज में कश्मीरी छात्रों से मारपीट का मामला, J&K छात्र संगठन ने पंजाब के CM को दिया धन्यवाद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया, जिसने मुठभेड़ को अंजाम देने के लिए कैप्टन भूपेंद्र सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कैप्टन को उम्रकैद की सजा देने की सिफारिश का स्वागत करते हुए इसे ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करने की दिशा में स्वागत योग्य कदम बताया। उन्होंने ट्वीट किया, "उम्मीद है कि इस तरह की जघन्य घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए लवापोरा और हैदरपोरा मुठभेड़ों की निष्पक्ष जांच के भी आदेश दिए गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सरकार को 2017 और जुलाई 2022 के बीच सेना और भारतीय वायु सेना द्वारा कथित रूप से किए गए मानवाधिकारों के उल्लंघन के बारे में 116 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 108 सेना के खिलाफ थीं। 

प्रमुख खबरें

SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग

Kerala: Thiruvananthapuram में Youth Congress और SFI कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

MP High Court ने जन्मतिथि बदलने का सीएमओ आदेश किया निरस्त

flydubai विमान में सह-पायलट का हमला, भारतीय Captain ने बचाई 174 यात्रियों की जान