राष्ट्रीय खेलों में सेना का दबदबा कायम, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को मिला पहला स्वर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2022

सेना मंगलवार को यहां तीन स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय खेलों में लगातार चौथी बार चैंपियन टीम के रूप में राजा भलेंद्र सिंह ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंच गया। बुधवार को इन खेलों का आखिरी दिन है। महाराष्ट्र और हरियाणा दूसरे स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल भी पदक तालिका में शीर्ष स्थानों पर अपना दावा मजबूत करने की कोशिश कर रहे है।   पदकों की इस दौड़ के बीच केन्द्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अपने-अपने पहले स्वर्ण पदक विजेता मिले।

हरियाणा ने महिला हॉकी के फाइनल में अनुभवी रानी रामपाल के गोल से पंजाब को 1-0 से हराया। हॉकी में पुरुषों का स्वर्ण पदक कर्नाटक ने जीता। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया फाइनल नियमित समय में 2-2 की बराबरी पर छूटा। मैच का परिणाम पेनल्टी शूटआउट से निकला। मेजबान गुजरात ने 47 पदक (13 स्वर्ण, 15 रजत और 19 कांस्य) जीतकर राष्ट्रीय खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।

मेजबान टीम के लिए ट्रायथलॉन मिश्रित रिले में किशोर खिलाड़ी कृशिव हितेश पटेल ने बहादुरी का परिचय देते हुए पैर की अंगुली में फ्रैक्चर के बावजूद साइकिल चलाने और दौड़ने वाले हिस्से को पूरा कर रजत पदक जीता। फुटबॉल में पुरुषों के फाइनल में पश्चिम बंगाल ने केरल को 5-0 मात दी। महाराष्ट्र ने पुरुषों के सॉफ्टबॉल का स्वर्ण जीता। टीम ने सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराने के बाद फाइनल में छत्तीसगढ़ को 1-0 से पराजित किया।

महिलाओं की सॉफ्टबॉल स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब के नाम रहा। टीम ने फाइनल में केरल को 6-2 से शिकस्त दी। तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन तथा जैस्मिन लंबोरिया अपने भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा सेना के हैवीवेट मुक्केबाज संजीत, पंजाब की सिमरनजीत कौर और मनदीप कौर, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के रजत पदक हरियाणा के अंकित शर्मा और मीनाक्षी ने भी फाइनल में जगह बनाई।

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe