Jammu and Kashmir में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दो घुसपैठियों को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2023

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने बुधवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान के तहत सतर्क सुरक्षा बलों ने बुधवार को सुबह कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।’’

इसे भी पढ़ें: Delhi Flood:ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बीच यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार

सेना ने बताया कि दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। गोलीबारी वाले स्थान पर हथियरों के भंडार का भंडाफोड़ कर वहां से चार एके राइफल, छह हथगोले एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। सेना ने बताया कि अभियान अब भी जारी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा