पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, एक आतंकवादी मारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2023

पुंछ/जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने रविवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि देगवार सेक्टर में सतर्क जवानों ने अंधेरे का फायदा उठा कर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ आतंकवादियों को देखा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी को मार गिराया गया है लेकिन अभी घटनास्थल से उसका शव बरामद नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !