जम्मू कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर बोले जनरल रावत, अभी और सुधारने की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2019

नयी दिल्ली। थल सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेना ने चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर बेहतर तरीके से स्थिति को संभाला है और चिंता का कोई कारण नहीं होना चाहिए। रावत ने अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में स्थिति को और सुधारने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांति के लिए हम केवल समन्वयक हैं। जनरल रावत ने कहा, ‘हमने उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर स्थिति बेहतर तरीके से संभाली है।’ उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान