Jammu में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सेना ने तेज किया तलाशी अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2025

जम्मू। सेना ने जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया तलाशी अभियान रविवार को ड्रोन और अन्य नवीनतम उपकरणों की मदद से तेज कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ग्रामीणों द्वारा जोगीवन वनक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दिए जाने के बाद शनिवार को भट्टल क्षेत्र में सेना की विभिन्न इकाइयों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्हें संदेह था कि वे घुसपैठिये आतंकवादी थे।

इसे भी पढ़ें: Nitin Gadkari ने नागपुर में Kangana Ranaut और Anupam Kher के साथ देखी फिल्म इमरजेंसी

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है तथा व्यापक क्षेत्र को शामिल करने के लिए अधिक जवानों को तैनात किया गया है, हालांकि अभी तक संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी के लिए खोजी कुत्तों के अलावा ड्रोन और अन्य नवीनतम उपकरण भी तैनात किए हैं।

इसे भी पढ़ें: Congress ने तीसरी गारंटी का किया ऐलान, Yuva Udaan Yojana के जरिए दिल्ली के युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रही पार्टी

उन्होंने बताया कि सेना के इस तलाशी अभियान में पुलिस के दल भी शामिल हुए हैं। पिछले वर्ष 28 और 29 अक्टूबर को अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने दो दिवसीय अभियान में पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत