जम्मू-कश्मीर: सेना के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

बनिहाल/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सेना के एक जवान ने शुक्रवार शाम खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक जवान की पहचान हरियाणा निवासी रवि कुमार (25) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: कलयुगी मां ने 50 साल के प्रेमी से करवाया बेटी का रेप, जबरन शादी के बाद नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

एक पुलिस अधिकारी के मुकाबिक, जवान शुक्रवार शाम बनिहाल में नील शीर्ष चौकी पर गार्ड ड्यूटी पर था, जब उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने कहा कि कुमार द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारी के अनुसार, चिकित्सीय-कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जवान का पार्थिव शरीर उसकी इकाई में भेज दिया गया है, जहां से इसे अंतिम संस्कार के लिए जल्द परिजनों को सौंपा जाएगा।

प्रमुख खबरें

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा