सेना ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

श्रीनगर। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हवलदार काशीराय बम्मनल्ली को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बदामीबाग छावनी में एक समारोह में चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय और सभी रैंक के जवानों ने गौरवान्वित राष्ट्र की ओर से वीर सैनिक को श्रद्धांजलि दी।’’ उन्होंने कहा कि 37 वर्षीय हवलदार बम्मनल्ली दक्षिण कश्मीर के हनजन में आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवान जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम