Kitchen Tips: किचन में घुस गई है कॉकरोच की फौज, तो इन घरेलू नुस्खों से रातों-रात करें सफाया

By अनन्या मिश्रा | Jul 04, 2023

हम सभी किचन की चाहे जितनी सफाई कर लें, लेकिन कॉकरोच कहीं न कहीं से आ ही जाते हैं। ऐसा कोई भी किचन नहीं होगा जहां पर कॉकरोच ने अपना आतंक न मचाया हो। महिलाएं अक्सर किचन की साफ-सफाई को लेकर काफी ज्यादा परेशान रहती हैं। लेकिन इसके बाद भी कॉकरोच आ जाते हैं। घरों में बच्चों के स्वास्थ्य और हाइजीन की नजर से कॉकरोच बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Indoor Cooking Tips: गर्मी में इनडोर कुकिंग करते समय ये टिप्स आएंगे आपके बेहद काम

कॉकरोच से छुटकारा पाने का तरीका

इस तरीके से कॉकरोच भगाने के लिए आपको छोटे-छोटे लड्डू बनाने होंगे। जिसके लिए आपको यह सामग्री चाहिए होगी।

बोरिक पाउडर (कैरम पाउडर)- 4 चम्मच

मैदा या अरारोट पाउडर

शक्कर

ऐसे बनाएं

सबसे पहले लड्डू बनाने के लिए सभी सामग्री को गूंथ लें। इसके बाद इनकी छोटी-छोटी सी गोलियां बनाकर सिंक, डस्टबिन, किचन कैबिनेट, ओवन के बाजू में, फ्रिज के नीचे नाली के पास और आपको जहां लगता है, वहां-वहां डाल दें। बता दें कि इन लड्डुओं को रखने के बाद से आपको एक भी कॉकरोच नहीं दिखेगा। हालांकि 15 दिनों के अंतराल पर इन्हें बदलते रहें।

स्प्रे की मदद से भगाएं कॉकरोच

सामग्री

अगरबत्ती

कपूर

स्प्रे बॉटल

नींबू या सिरका

रूई

ऐसे बनाएं

स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले एक पेपर पर अगरबत्ती और कपूर को अच्छे से पीस लें। और फिर इसे बोतल में डालकर विनेगन और नींबू का रस मिला दें। इसमें थोड़ा सा पानी मिला दें और इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद उन सारी जगहों पर स्प्रे करें। जहां-जहां कॉकरोच आते हैं। इसकी तेज महक से कॉकरोच आसपास नहीं आएंगे।

ध्यान रखें ये बातें

बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से बोरिक पाउडर की लड्डू और अगरबत्ती स्प्रे को दूर रखें।

जिस भी बर्तन आदि में कपूर और अगरबत्ती को पीसें। उसे फिर खाने-पीने के लिए इस्तेमाल न करें। 

लड्डू बनाने वाली सामग्री को आप दूध से भी गूंथ सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Paper Leak Case: सरकार सीधे हमसे बात करे, Jantar Mantar पर मीटिंग के लिए तैयार CJP नेता Sourav Das

KTR ने CM Revanth Reddy को भेजा Defamation Notice, परीक्षा गड़बड़ी में नाम घसीटने पर छिड़ी कानूनी जंग

हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

अपनी पर आ गए यमन के हूती, बीच समुंदर तेल टैंकर को फूंक डाला, तड़प उठा सऊदी