कश्मीर के डोडा जिले में ऊंचाई वाले इलाकों पर सेना ने गश्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

जम्मू कश्मीर में पर्यटन स्थलों को सरकार द्वारा फिर से खोले जाने के बाद सेना के जवानों ने बृहस्पतिवार को डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में जंगलों और पर्वतीय इलाकों में गश्त सहित विभिन्न सुरक्षा उपाय लागू किए।

अधिकारियों ने बताया कि भद्रवाह के विभिन्न ऊपरी इलाकों में हवाई निगरानी के लिए ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर के साथ राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने सुरक्षा अभियान चलाते हुए गश्त की।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच सुरक्षा के तहत विश्वास बहाली के अलावा आतंकवादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के मकसद से यह अभियान चलाया गया।

‘मिनी कश्मीर’ के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले भद्रवाह में कई पर्यटन स्थल हैं जो साल भर सैकड़ों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उन्होंने बताया कि शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हिमालयी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका