सेना ने उधमपुर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलटों को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

जम्मू। उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने बुधवार को अपने सैनिकों का नेतृत्व करते हुए मेजर रैंक के दो पायलटों को श्रद्धांजलि दी, जिनकी उधमपुर जिले के घने जंगल में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत एक प्रशिक्षण उड़ान पर थे तब उनका चीता हेलीकॉप्टर पटनीटॉप के पास शिव गढ़ धार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों पायलटों ने उधमपुर के कमांड अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: कनॉट प्लेस में बना स्मॉग टावर एक अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगा: गोपाल राय

अधिकारियों ने कहा कि तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग भारत माता की जय और शहीद मेजर अमर रहे के नारों के बीच उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे सैन्य सम्मान के साथ किये गए अंतिम संस्कार के दौरान दिवंगतों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा बंदूकों की सलामी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि अविवाहित मेजर राजपूत के पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर पंचकूला ले जाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी