पुलवामा जिले में मुठभेड़ में सेना का जवान और SPO शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद खरियू में एक तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में विशेष पुलिस अधिकारी शाहबाज अहमद मौके पर ही शहीद हो गये और सेना का एक जवान घायल हो गया। बाद में जवान की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर