राहुल गांधी का सरकार पर हमला, प्रधानमंत्री के जरिए अर्नब को मिली थी बालाकोट एयर स्ट्राइक की जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2021

करूर (तमिलनाडु)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ‘वह व्यक्ति हैं जिनके जरिए’ बालाकोट एयर स्ट्राइक से पहले ही उसकी जानकारी ‘रिपब्लिक टीवी’ के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को मिली। बहरहान, उन्होंने अपने दावे को लेकर कोई सबूत पेश नहीं दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से भी फिलहाल इस दावे पर कोई जवाब नहीं आया है। कांग्रेस नेता ने यहां एक रोडशो के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री समेत सिर्फ पांच लोगों को किसी सैन्य कार्रवाई के बारे में पहले से जानकारी रही होगी।

इसे भी पढ़ें: ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए किसी को नहीं कर रहे मजबूर: योगी

कारण यह है कि इन पांच लोगों में से किसी ने इस व्यक्ति को बताया। इनमें से किसी ने ही हमारी वायुसेना के साथ विश्वासघात किया।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘अगर प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया तो फिर वह जांच का आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं। इस बारे में सोचिए। प्रधानमंत्री जांच का आदेश नहीं दे रहे हैं तो इसका सिर्फ एक कारण है कि वह खुद वही व्यक्ति हैं जिसके जरिए यह सूचना पत्रकार तक पहुंची।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो प्रधानमंत्री को जांच करानी चाहिए और यह बताना चाहिए कि सूचना किसने दी थी। राहुल गांधी ने चीन-भारत सीमा पर गतिरोध को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका सीना 56 इंच का है। आज चीन की सेना भारतीय सीमा के भीतर बैठी हुई है। हजार किलोमीटर भारतीय जमीन को उन्होंने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री की हिम्मत नहीं है कि वह चीन के बारे में एक शब्द बोल दें।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया और देश को कमजोर कर दिया, इसलिए चीन इस देश के भीतर घुसने की हिम्मत कर सका।

प्रमुख खबरें

Toronto Shooting: कनाडा के मशहूर Salsa Festival में फायरिंग की घटना, 2 लोगों की मौत से मातम में बदला जश्न

West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना

Sawan 2026 Special: सावन में कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत? जानें पूजा विधि और उद्यापन के सभी Complete Rules

Uttarakhand Landslide Alert: केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन, मुनकटिया में रास्ता बंद