दिल्ली में आज से महंगी हुई शराब, केजरीवाल सरकार ने MRP पर 70% 'विशेष कोरोना शुल्क' लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार से शराब की कीमतें ज्यादा होंगी क्योंकि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 प्रतिशत “विशेष कोरोना शुल्क” लगा दिया है। सूत्रों से यह जानकारी मिली।

सरकार के इस कदम से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित राजस्व को बढ़ावा मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, “शराब की बोतलों के एमआरपी पर 70 प्रतिशत “विशेष कोरोना शुल्क”लगा दिया गया है। नए मूल्य मंगलवार से प्रभावी होंगे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह