मणिपुर में लगभग 18 एकड़ में अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में करीब 18 एकड़ इलाके में की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस, असम राइफल्स, वन विभाग और मादक पदार्थ एवं सीमा मामलों (एनएबी) की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को चुराचांदपुर के सांगईकोट पुलिस थाना क्षेत्र के डी. लहंगजोल गांव में एक अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि लगभग 18 एकड़ में की गई अफीम की खेती अभियान के दौरान नष्ट कर दी गई जिससे इससे लगभग 40 किलोग्राम अफीम की पैदावार का अनुमान था।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिला प्रशासन और माची वन प्रभाग के साथ मिलकर शुक्रवार को माची पर्वत श्रृंखला में लगभग 10 एकड़ अफीम की खेती भी नष्ट कर दी।

राज्य सरकार ने अफीम की खेती में बड़े पैमाने पर लगे लोगों के खिलाफ पहले ही चेतावनी जारी की थी। अफीम की खेती के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में वनस्पति नष्ट हो गई है और पहाड़ियों के पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IPL 2026 से पहले नेहल वढेरा का संकल्प, फाइनल की हार से सीखा बड़ा सबक

Global Cues ने बिगाड़ा खेल, Sensex में 1000 अंकों की भारी गिरावट, IT-Metal Stocks धड़ाम

T20 World Cup में Italy का बड़ा उलटफेर, Nepal को 10 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास

Winter Olympics में Remembrance Helmet पर बवाल, यूक्रेनी एथलीट Heraskevych अयोग्य घोषित