तमिलनाडु में एक लाख घरों तक पहुंची रेलटेल की ब्रॉडबैंड सेवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली| रेलवे के सार्वजनिक उपक्रम रेलटेल ने तमिलनाडु में एक लाख घरों तक फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा देने का मुकाम हासिल कर लिया है।

रेलवे उपक्रम ने अपने बयान में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा की शुरुआत होने से डिजिटल प्रगति, प्रौद्योगिकी उन्नयन और वहां रहने वाले लोगों के जीवन स्तर की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। रेलवायर सेवा को तमिलनाडु में संचालन रेलटेल 1,650 साझेदारों के साथ मिलकर कर रही है।

इससे छोटे शहरों (टियर-3) एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक किफायती दरों पर ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाई जा रही है। दूरदराज के इन इलाकों में सिर्फ रेलटेल की ही ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध है।

रेलटेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पुनीत चावला ने कहा, हम ग्रामीण भारत में वायर-आधारित ब्रॉडबैंड सेवा और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए अपने ढांचे का फायदा उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देश भर में रेलटेल की ब्रॉडबैंड सेवा रेलवायर के 4.6 लाख से अधिक ग्राहक हैं जिनमें से आधे ग्रामीण क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता