यूपी में मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था आसान बनाई जाए: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था आसान बनाई जाए और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लेने का नियम खत्म किया जाए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कई जगहों से सूचना आ रही है कि कई गंभीर मरीजों को सीएमओ के पत्र के बिना भर्ती नहीं किया जा रहा। मुख्यमंत्रीजी सीएमओ के पत्र के इंतजार में लोगों की जानें जा रही हैं।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया, ‘‘कृपया यह नियम बंद कराएं, लोगों की जान बचाएं। ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे कि गंभीर मरीजों का अस्पताल में भर्ती कराया जाना आसान हो सके।

प्रमुख खबरें

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा