स्वरा भास्कर को अफगानिस्तान की भारत से तुलना करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 18, 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हुई नजर आती हैं। जिसके लिए कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। वहीं अब स्वरा भास्कर ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर ट्वीट किया जो अब अभिनेत्री को भारी पड़ गया है। अब ट्विटर पर #ArrestSawaraBhaskar ट्रेंड कर रहा है।

उन्होंने आगे लिखा हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं और फिर हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य उत्पीड़ित की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए। स्वरा के इस ट्वीट के बाद उनके खिलाफ लोगों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अनिल कपूर की बेटी रिया की शादी की वो तस्वीरें जो अब तक आपने नहीं देखी होगी?

एक यूजर ने लिखा इन्हें अरेस्ट करो इन्होंने हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। साथ ही लोग स्वरा के ट्विटर अकाउंट को भी सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। अगर अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार वेब सीरीज भाग बीनी भाग में नजर आईं थी।  

प्रमुख खबरें

मानसिक तनाव में था, Dehradun विवाद पर Masoom Sharma ने दी सफाई, मांगी माफी

जब Parliament में बोले Rahul Gandhi- मेरे और PM Modi का Wife वाला मामला नहीं, लगे ठहाके

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा लाखों का जुर्माना, नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

Nikah के लिए अपनाया था इस्लाम, Chahatt Khanna ने धर्म परिवर्तन के Controversy पर तोड़ी चुप्पी