कोलकाता कोर्ट ने हिंदू पाक बयान को लेकर थरूर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2019

कोलकाता। कोलकाता की एक अदालत ने ‘‘हिंदू पाकिस्तान’’ वाले कथित बयान को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। थरूर ने कथित तौर पर कहा था कि भाजपा फिर से संविधान लिखेगी और एक ‘‘हिंदू पाकिस्तान’’ के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी। कांग्रेस नेता के इस कथित बयान से विवाद पैदा हो गया था और भगवा पार्टी ने मांग की थी कि थरूर इस बयान के लिए माफी मांगे।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिपंजन सेन ने वकील सुमित चौधरी की याचिका पर थरूर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। इस मामले पर अगली सुनवाई 24 सितम्बर को होगी।

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की