एएसपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी ,3 अन्य पुलिस कर्मी भेजे गए जेल,फ़िल्म अभिनेता की बुआ है फरियादी

By सुयश भट्ट | Aug 18, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में साइबर सेल से जुड़े एक मामले में एडिशनल एसपी दीपक ठाकुर के खिलाफ लोकायुक्त कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वहीं इसी मामले में 3 पुलिस कर्मियों को जेल भेज दिया गया है। एएसपी दीपक ठाकुर की एंटिसिपेट्री बैल की अर्जी खारिज कर लोकायुक्त कोर्ट ने किया गिरफ्तरी वारंट जारी किया है।

दरअसल दीपक ठाकुर सहित क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक इरशाद परवीन, आरक्षक सौरभ भट्ट और आरक्षक इंद्रपाल सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। साइबर सेल से जुड़े मामले में गबन के मामले में लोकायुक्त ने कार्रवाई की थी। जिसके बाद लोकायुक्त कोर्ट में इन चारों के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन दीपक ठाकुर ने मेडिकल फिट न होने का हवाला दिया। बुधवार को दीपक ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

आपको बता दें कि इस मामले में फिल्म निर्माता करण जौहर की बुआ फरियादी हैं। साइबर सेल ने एक मामले में करण जौहर की बुआ गुलशन जौहर और उनकी बेटी रिमी जौहर को आरोपी बनाया था। दोनों मां बेटी ने साइबर सेल पर मामले में झूठे तरीके से फंसाने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में नहीं निकलेगा मोहर्रम पर मातमी जुलूस, गणेश उस्तव के लिए भी जारी हुए निर्देश 

वहीं आरोप है कि एडिशनल एसपी दीपक ठाकुर और तीनों आरक्षकों द्वारा जेल में बंद मां-बेटी को बाहर निकालने और जल्द कोर्ट में मामले में चालान पेश करने के लिए लगभग तीन लाख रुपए की डिमांड की थी । यह डिमांड उनके रिश्तेदारों से की गई थी। इसके बाद गुलशन जौहर ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की थी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज