फिल्म हिंदी मीडियम स्टार सबा कमर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी, जाने क्यों?

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2021

भारतीय सुपरस्टार इरफान खान के साथ फिल्म हिंदी मीडियम में काम कर चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर की मुसीबत बढ़ गयी है। एक पुराने केस में फंसी सबा को कोर्ट ने गिरफ्तार करने का फरमान जारी कर दिया है। पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को हिंदी मीडियम स्टार सबा कमर के खिलाफ लाहौर की एक ऐतिहासिक मस्जिद में एक 'डांस वीडियो' की शूटिंग के लिए उनके और अन्य के खिलाफ दर्ज एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 

 

इसे भी पढ़ें: स्टार वर्सेस फूड सीजन 2 की धमाकेदार वापसी, ये स्टार्स लगाएंगे तड़का 

लाहौर की मजिस्ट्रियल कोर्ट ने कमर और गायक बिलाल सईद को तब गिरफ्तार करने का आदेश दिया जब वह लगातार कोर्ट के आदेश का पासल नहीं कर रहे थे। वह लगातार किसी न किसी चीज का बहाना कर रहे थे। अब कोर्ट ने वॉरंट जारी कर अगली सुनवाई 6 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी है। 

 

इसे भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: आशा भोसले के करियर की ऐसे हुई थी शुरुआत, गानों से बदली जिंदगी

 


लाहौर पुलिस ने पिछले साल क़मर और सईद के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 के तहत लाहौर के पुराने शहर में मस्जिद वज़ीर खान की कथित 'अपवित्रता' के लिए मामला दर्ज किया था। प्राथमिकी के मुताबिक दोनों कलाकारों ने एक डांस वीडियो बनाकर मस्जिद की पवित्रता को रौंदा था और इस हरकत से पाकिस्तान के लोगों में आक्रोश भी फैल गया था। पाकिस्तान के पंजाब सरकार ने मस्जिद की पवित्रता के उल्लंघन के मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया था।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला