इतिहास रचने से एक कदम दूर Arsenal, Champions League Final में 20 साल बाद मिली एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2026

बुकायो साका के पहले हाफ के आखिर में किए गए गोल की मदद से आर्सेनल ने मंगलवार को एटलेटिको मैड्रिड को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 1-0 से हराकर 20 साल में पहली बार चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। खेल के 45वें मिनट में लिएंड्रो ट्रोसार्ड के शॉट को जान ओब्लाक ने बचा लिया, जिसके बाद साका ने रिबाउंड पर गोल दागकर आर्सेनल को सेमीफाइनल में कुल मिलाकर 2-1 की बढ़त दिला दी।

इस बार फाइनल में उसका सामना 30 मई को हंगरी के बुडापेस्ट में मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) या बायर्न म्यूनिख से होगा। पीएसजी ने सेमीफाइनल के पहले चरण में 5-4 से जीत हासिल की थी। आर्सेनल के लिए यह सत्र विशेष हो सकता है क्योंकि वह चैंपियंस लीग का चैंपियन बनने की बेहद करीब है। इसके अलावा वह प्रीमियर लीग में खिताब जीतने की दौड़ में सबसे आगे है।

प्रमुख खबरें

गलत, बेबुनियाद और मिसलीडिंग...India US Trade Deal पर आ गई सबसे बड़ी खबर, पीयूष गोयल ने रॉयटर्स की रिपोर्ट पर जानें क्या कहा?

Bihar Politics: Bankipur उपचुनाव में JJD प्रत्याशी Veena Manvi गिरफ्तार, भड़के Tej Pratap Yadav

देखभाल करना महिलाओं का स्वाभाविक गुण, Kangana Ranaut ने किया आनंदीबेन पटेल के खाना बनाना सीखने वाले बयान का समर्थन

Kolkata Airport मस्जिद पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- National Security सबसे ऊपर।