योग और ध्यान से मिली एकाग्रता से गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मिली यॉर्कर डालने में महारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2022

नयी दिल्ली। भारत के बायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि योग और ध्यान के जरिये उन्होंने एकाग्रता पाई जिससे परफेक्ट यॉर्कर डालने में मदद मिली जिसके दम पर वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिये भारत की टी20 टीम में जगह बना सके। 23 वर्ष के इस तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि आईपीएल में उन्हें सफलता मिली लेकिन सब कुछ उन्हें अपनी मेहनत से अर्जित करना पड़ा। अपनी मर्जी के हिसाब से यॉर्कर डालने का हुनर कुदरती भले ही हो लेकिन आईपीएल से पहले अपने निजी कोच जसवंत राय के साथ उन्होंने इसे निखारा। योग और ध्यान से भी दबाव के पलों में शांत बने रहने में मदद मिली।

इसे भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ की वजह से नहीं हो पाई शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी! SA के खिलाफ उन्हें क्यों नहीं चुना गया

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी भूमिका टीम संयोजन पर निर्भर करती है। मैने नयी गेंद, बीच के ओवर और आखिरी ओवरों में भी गेंदबाजी की है।’’ उनके कोच जसवंत का कहना है कि अर्शदीप मिनटों में नया हुनर सीख लेता है और इसकी बानगी आईपीएल से पहले यॉर्कर के अभ्यास के दौरान मिली। जसवंत ने कहा ,‘‘ मैं एक जूता क्रीज पर रखता और दूसरा स्टम्प के पास। गेंद डालते समय मैं उससे कहता था कि यॉर्कर कहां डालनी है। वह सेकंडों में तालमेल बिठा लेता और उसी जगह पर यॉर्कर डालता था। हमने आईपीएल से पहले 20 दिन तक ऐसा ही किया।’’ अर्शदीप को 13 बरस की उम्र से क्रिकेट का ककहरा सिखा रहे कोच ने कहा ,‘‘ वह अपनी मां के साथ खरार से चंडीगढ रोज आता है। एक बार साइकिल खराब हो गई तो वह पैदल 12 किलोमीटर आया। उसके बाद से पता चला कि वह एक दिन कुछ खास करेगा।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट