अर्शी खान ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- मैं पाकिस्तानी नहीं

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 19, 2021

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी अर्शी खान इन दिनों अफगानिस्तान पर दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अर्शी खान के इस बयान को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया था। अब अर्शी खान ने इन ट्रॉलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

अर्शी खान ने कहा कि मैंने अक्सर देखा है कि लोग मुझे मेरी नागरिकता को लेकर अक्सर टारगेट करते हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि मैं पाकिस्तान से हूं जो भारत से आकर रहने लगी है। इस वजह से मेरे काम पर भी काफी असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: जब पहली बार कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल से मिली थीं कियारा आडवाणी, दोनों के बीच क्या हुई थी बातें?

आपको बता दें कि अर्शी खान ने हाल ही अफगानिस्तान में पैदा हुए हालातों पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि वहां हालत बहुत बुरे हैं और यह सब देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे अफगानिस्तान में रह रहे मेरे रिश्तेदारों और दोस्तों की बहुत चिंता सता रही है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश