बहराइच में आज दूसरे दिन भी जारी रही आगजनी और उपद्रव

By संजय सक्सेना | Oct 14, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ बवाल थमने की बजाये उग्र रूप धारण करता जा रहा है,जिसके चलते आज सोमवार को एक बार फिर जिले में  हिंसा  भड़क गई। यह तब हुआ जब कट्टपंथियों द्वारा कि गई फायरिंग में मारे गए युवक रामगोपाल मिश्र की शव यात्रा में शामि‍ल लोगों ने कुछ गाड़ि‍यों और दुकानों में आग लगा दी। ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कि‍या। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मूर्ति विसर्जन के दौरान फिर जगह-जगह सड़कों पर हंगामा काटते दिखे जेहादी

गौरतलब हो 12 अक्टूबर रविवार को बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार पहुंचा था। तभी मस्जिद के सामनेे डीजे बजाने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पहले पत्थरबाजी और उसके बाद फायरिंग कर दी, जिससे रेहुआ मंसूर गांव निवासी 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र की गोली लगने से मौत हो गई। इससे जिले में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में प्रदर्शन के साथ आगजनी और पथराव हुआ था। हरदी पुलिस ने विरोध कर रहे हिन्दू समाज के लोगों पर ही जमकर लाठियां भांजी। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बाद भोर में शव घर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। लोग आक्रोशित हो उठे। हजारों की संख्या में आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। परिवारजन के साथ हजारों की संख्या में लोग शव को लेकर तहसील परिसर की ओर चल दिए। ग्रामीण अपराधियों को फांसी देने और घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार