समाज के संकल्प की वजह से अनुच्छेद 370 हटाया जा सका: भागवत

By नीरज कुमार दुबे | Aug 15, 2019

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को इसलिए हटाया जा सका क्योंकि पूरे समाज ने दृढ़ता दिखाई। महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के दौरान लोगों को बधाई देते हुए भागवत ने कहा ,‘‘आज का दिन देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों को याद करने का है।’’ 

इससे पहले आरएसएस के सर कार्यवाह भैय्या जी जोशी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां के महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जोशी ने संवाददाताओं से कहा ‘‘राष्ट्र के महान लोगों के सपने सच करने की दिशा में देश अग्रसर हो रहा है। आम आदमी की उम्मीदें पूरी होंगी और भारत दुनिया में नयी ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।’’ बाद में भागवत ने यहां रेशमीबाग में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में तिरंगा फहराया।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!