अनुच्छेद 370: भारत-पाक तनाव पर चर्चा करने के लिए कुरैशी आनन-फानन में चीन रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के भारत के फैसले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पर चीनी नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए आनन-फानन में शुक्रवार को चीन रवाना हो गए। भारत ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को इस सप्ताह हटा दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Article 370: करतारपुर कॉरिडोर का काम जारी रखेगा पाकिस्तान

चीन, पाकिस्तान को अपना करीबी मित्र मानता है। कुरैशी ने कहा, ‘‘चीन ना केवल पाकिस्तान का मित्र है बल्कि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश भी है। मैं कश्मीर में भारत सरकार द्वारा उठाए असंवैधानिक कदमों से चीनी नेताओं को अवगत कराऊंगा। मैं उन्हें मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन के बारे भी जानकारी दूंगा।’’ चीन की यात्रा कश्मीर पर भारत के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट करने की पाकिस्तान की कवायद का हिस्सा है। चीन ने भी लद्दाख को प्रभावित करने वाले बदलावों का विरोध किया है। पाकिस्तान और चीन कूटनीतिक साझेदार हैं और विभिन्न मुद्दों पर करीबी सहयोग करते हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह