'घोड़ी पे चढ़कर आना' फिल्म के ऑडिशन के लिए जेवर पहुंचे कलाकार

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 29, 2024

जेवर विधानसभा में प्रस्तावित फिल्म सिटी का शिलान्यास नए वर्ष में शुरू होने जा रहा है, लेकिन यहां फिल्म सिटी की स्थापना से पूर्व ही फिल्म कलाकार अपना जलवा दिखने के लिए तैयार हैं। आज दिनांक 29 नवंबर 2024 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने फिल्म निर्माता निर्देशक कैलाश मासूम के साथ हिंदी फिल्म 'घोड़ी पे चढ़कर आना' की शूटिंग का शुभारंभ किया।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने फिल्म की शूटिंग के सभी कलाकारों को स्वागत करते हुए कहा कि जेवर फिल्म सिटी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म सिटी का शुभारंभ शीघ्र होने जा रहा है। फिल्म सिटी की स्थापना के बाद यहां के नौजवानों को अपना हुनर दिखाने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म मिलेगा। यह फिल्म सिटी देश की बेहतरीन फिल्म सिटी होने के साथ ही औद्योगिक और पर्यटन के विकास को नई दिशा प्रदान करने वाली भी होगी।

प्रमुख खबरें

Jyeshtha Purnima पर चमकेगी इन 4 Zodiac Signs की किस्मत, Career में तरक्की संग होगी धन की वर्षा

मर्डर करके कैसे बचें, पुणे में मंगेतर की हत्या से पहले सिया गोयल की खौफनाक गूगल सर्च हिस्ट्री आई सामने, ऐसे रची थी साजिश

कर्नाटक में Pakistan से जुड़ा टेरर कनेक्शन, WhatsApp चैट से खुला राज, 20 साल का युवक गिरफ्तार

PM Modi-President Murmu Meeting: कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच हुई मुलाकात, क्या जल्द होगा बड़ा बदलाव?